Advertisement
भूमि विवाद में वृद्ध की पीट पीटकर हत्या, एक हिरासत में
गोंडा। थाना क्षेत्र के धनेशरपुर के मजरे खटकनपुरवा में शनिवार दोपहर को एक 90 साल के बुजुर्ग
की पीट-पीट कर हत्या
कर दी गई है। पहले से लकवे का शिकार होकर बिस्तर पर पड़े वृद्ध की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
घटना के पीछे मामूली विवाद सामने आ रहा है। बताया जाता है खटिकनपुरवा के बुजुर्ग रामदीन का कुछ लोगों से भूमि का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दो लोग शनिवार दोपहर पहुंचे और रामदीन को बुरी तरह से पीटने लगे। बुरी तरह से पीटे जाने से उसने दम तोड़ दिया। मारपीट के दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एक आरोपी भाग गया जबकि दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एक को पकड़ लिया गया है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गोंडा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement