Old man dead body found hanging from tree-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:45 am
Location
Advertisement

अखंड नगर इलाके में हत्याकर पेड़ से लटकाया गया बुजुर्ग

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 08:22 AM (IST)
अखंड नगर इलाके में हत्याकर पेड़ से लटकाया गया बुजुर्ग
सुल्तानपुर। कादीपुर तहसील के अखंड नगर इलाके के पतार गांव में आज एक बुजुर्ग का अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई। बुजुर्ग का शव पेड़ पर एक कपड़े से लटका मिला। जब गांव वालों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौकी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलाहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को देखकर लगता है कि हत्या करने के बाद पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को देखकर हत्या की आशंका जाहिर की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि मामला क्या है। वहीं जनपद के इस इलाके में आए दिन इस तरह की घटनाएं आम हो गई है। पुलिस की व्यस्तता वसूली करने में इस कदर हो गई है कि जनता की सुरक्षा के लिए उनके पास समय ही नहीं है। यहां बच्चे, बूढ़े और महिलाएं तो एकदम सुरक्षित नहीं हैं। यहां के बदमाशों में कानून का डर तो दूर-दूर तक नहीं है। तभी तो दिन दहाड़े हत्या कर शव जंगलों में फेंक दिए जाते है या रास्ते में पेड़ों पर लटका दिए जाते हैं।

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement