Advertisement
मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति, रामराये की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 1 जून को, रविन्द्र आर्य बने कार्यकारी प्रधान

बैठक में सुनार धर्मशाला के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण पर भी गहन मंथन किया गया। समिति ने इस कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों से अधिक से अधिक समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि यह समारोह समाज के लिए एक प्रेरणादायक व ऐतिहासिक क्षण बन सके।
समिति द्वारा गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी प्रबंधों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जिससे कार्यक्रम के दौरान कोई असुविधा न हो और आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहे।
इस बैठक में समिति के प्रधान पुरुषोत्तम सोनी, कार्यकारी प्रधान रविन्द्र आर्य, सचिव सुरेन्द्र वर्मा, मुख्य संरक्षक राजबीर उर्फ भीरा सोनी, संरक्षक शिवपाल मुआनिया, उपप्रधान विकास कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश रामराये, सह-सचिव राजेन्द्र सोनी, सह-कोषाध्यक्ष तिलकराज उर्फ पप्पू सुनार, सक्रिय सदस्य महेन्द्र सिंह व सुरेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जींद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


