Nurses Protest for Second Day Wearing Black Armbands; Outrage Expressed Over PMOs Conduct-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 4:59 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर नर्सेज का विरोध, पीएमओ के आचरण पर जताया आक्रोश

khaskhabar.com: रविवार, 20 सितम्बर 2026 1:57 PM (IST)
दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर नर्सेज का विरोध, पीएमओ के आचरण पर जताया आक्रोश
-राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग दौसा। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले जिला चिकित्सालय में रविवार को दूसरे दिन भी नर्सेज द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। नर्सेज ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला चिकित्सालय के ओपीडी सहित सभी वार्डों में काली पट्टी बांधी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के आचरण से दुखी हो कर अपना आक्रोश जताया। नर्सेज ने कहा कि पूर्व में भी नर्सेज के प्रति प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के नकारात्मक आचरण के चलते 5 सदस्य कमेटी का गठन किया गया था। जिसको प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने नज़र अंदाज कर दिया। नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय से नर्सेज की ड्यूटी बदलने का काम स्वयं के हाथ में लिया है। कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने एवं ACR खराब करने की धमकी दी जा रही है। जिससे नर्सेज में भय व्याप्त है। नर्सेज मानसिक तनाव में हैं। नर्सिंग अधीक्षक पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ भी कार्यवाही करने का आदेश जारी कर रहे हैं। जिससे नर्सिंग अधीक्षक भी मानसिक तनाव में हैं। नर्सेज ने इस संबध में कलेक्टर द्वारा हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने नर्सिंग कैडर के ड्यूटी रोस्टर एवं वार्ड बदलने एवं नर्सिंग कार्मिकों से संबंधित गैर वित्तीय आदेश पूर्व की भांति नर्सिंग अधीक्षक द्वारा किया जाने की मांग की। नर्सेज के प्रति प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का सकारात्मक रवैया रहे और नर्सिंग अधीक्षक के कार्य क्षेत्र में अनावश्यक दखलंदाजी नहीं की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement