Advertisement
दौसा में PMO के खिलाफ नर्सेज का हल्लाबोल : चौथे दिन काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, तानाशाही रवैये का आरोप

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान नर्सेज नेताओं ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए।
संगठन के अनुसार विवाद के समाधान के लिए पूर्व में गठित 5 सदस्यीय कमेटी की सिफारिशों को PMO द्वारा पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।
अधिकारों में अतिक्रमण: नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारों में हस्तक्षेप करते हुए नर्सेज की ड्यूटी बदलने और वार्ड आवंटन का काम पीएमओ ने स्वयं अपने हाथों में ले लिया है।
मानसिक प्रताड़ना: कार्मिकों को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और एसीआर (ACR) खराब करने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे समस्त नर्सिंग स्टाफ भय और मानसिक तनाव के साये में काम करने को मजबूर है।
नर्सिंग अधीक्षक पर दबाव: नर्सिंग अधीक्षक पर अनावश्यक प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है तथा उनके खिलाफ भी द्वेषपूर्ण कार्रवाई के आदेश जारी किए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग, रखीं प्रमुख शर्तें
नर्सेज एसोसिएशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि चिकित्सालय परिसर में कार्यस्थल का सौहार्दपूर्ण माहौल बहाल करने के लिए निम्नलिखित मांगों का पूरा होना आवश्यक है:
ड्यूटी रोस्टर अधिकार बहाल हों: नर्सिंग कैडर का ड्यूटी रोस्टर, वार्ड आवंटन तथा गैर-वित्तीय आदेश पूर्व की भांति नर्सिंग अधीक्षक के स्तर से ही जारी किए जाएं।
अनावश्यक हस्तक्षेप बंद हो: नर्सिंग अधीक्षक के कार्य क्षेत्र में पीएमओ की ओर से की जा रही अनावश्यक दखलंदाजी पर तत्काल रोक लगाई जाए।
सहानुभूतिपूर्वक रवैया: नर्सेज कार्मिकों के प्रति प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का रवैया सकारात्मक और सहयोगात्मक रहे।
मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
नर्सेज प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने उनकी वाजिब मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो नर्सेज कर्मचारियों का यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और आने वाले दिनों में कार्य बहिष्कार जैसा कड़ा कदम भी उठाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


