khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 10:25 AM (IST)
उदयपुर। पिछले कई दिनों से शहर से सटी पहाडिय़ों में अलग-अलग जगहों पर आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहाडिय़ों में आग लगने की ताजा घटना देबारी के सकदर वनखंड के पहाडिय़ों की है। बुधवार को यहां पहाडिय़ों में अचानक आग लग गई जो कि अब तक भी काबू नहीं हो पाई है। देर रात तक आग की लपटे भोपाली और सकदर के पहाड़ों पर देखाई दे रही थी। अगर आग को काबू नहीं किया गया तो इसके आरएसी बटालिय कैम्प तक पहुंचने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस भीषण आग से कई हैक्टेयर में पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। आग से वन्य जीवों को भी नुकसान की आशंका है।