Not only Ashutosh but these leaders have also left Arvind Kejriwal Aam Aadmi Party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:34 am
Location
Advertisement

बिखर रहा है केजरीवाल का कुनबा, ये ये लोग छोड़ चुके है पार्टी

khaskhabar.com : बुधवार, 15 अगस्त 2018 11:10 AM (IST)
बिखर रहा है केजरीवाल का कुनबा, ये ये लोग छोड़ चुके है पार्टी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आशुतोष के इस्तीफे के साथ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी तक आशुतोष के इस्तीफे का सार्वजनिक रूप से पार्टी ने ऐलान नहीं किया है। आशुतोष ने 2014 लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली के चांदनी चौक से चुनाव भी लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में तीन लाख से अधिक वोट लाने के बावजूद हर्षवर्धन से हार गए थे।

आशुतोष ने अपने इस्तीफे में पार्टी से अलग होने की वजह को निजी बताई है। वहीं सूत्रों की मानें तो उनके करीबी और आप के नेता ने बताया है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ बनी थी लेकिन आशुतोष उसमें रहकर खुद को भटका हुआ सा महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि वे न सिर्फ पार्टी से बल्कि राजनीति से ही सन्यास ले रहे हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि आशुतोष पत्रकारिता में अपनी वापसी कर सकते हैं।

आशुतोष से पहले इन-इन नेताओं ने छोड़ा आप का साथ :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/14
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement