Not a single minister from Dholpur, local people protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:18 am
Location
Advertisement

धौलपुर से एक भी मंत्री नहीं, स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com : बुधवार, 26 दिसम्बर 2018 11:28 AM (IST)
धौलपुर से एक भी मंत्री नहीं, स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन
धौलपुर । प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं को शामिल नहीं किए जाने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन जारी है प्रदर्शन की आंच धौलपुर जिले में पहुंच चुकी है। प्रदेश सरकार में धौलपुर जिले से जीतने वाले कांग्रेस विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से आक्रोशित सर्व समाज के लोगों द्वारा बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के महुआ खेड़ा चौराहे पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जिले से जीते 3 विधायकों में से किसी को भी प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।धौलपुर जिला पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है उसमें से तीन विधायकों का जीतकर आना बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में मंत्रिमंडल में तीनों विधायकों में से किसी को भी शामिल नहीं किया जाना जिले की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धोखा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले की अनदेखी का कांग्रेस पार्टी को आगामी लोकसभा चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आक्रोशित लोगों ने कहा कि जिले से राजाखेड़ा और बसेड़ी विधायक पहली बार जीते हैं। वहीं बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा तीन बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उसके बावजूद मलिंगा को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करके ना केवल बाड़ी विधानसभा की जनता बल्कि जिले वासियों के साथ धोखा किया गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंत्रिमंडल में जिले को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया तो आगामी लोकसभा चुनावों में धौलपुर जिले की जनता कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement