Noida: Wall of under-construction house collapses, 2 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:29 am
Location
Advertisement

नोएडा : निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 2 घायल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 31 मार्च 2023 10:24 AM (IST)
नोएडा : निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 2 घायल
नोएडा। नोएडा में तेज बारिश की वजह से नोएडा के सेक्टर-44 में निर्माणाधीन मकान की एक दीवार गिर गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। इनकी पहचान अजय 18 साल और राम मिलन 16 साल हुई है। इन दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ये दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले है। यहां मजदूरी करते थे। इसके अलावा निठारी में एक टीन शेड उड़ गई व कई स्थानों पर पेड़ गिरने की जानकारी भी है। इससे पहले 29 मार्च को भी शहर वासियों को ऐसा ही मौसम देखने को मिला था। इससे तापमान में गिरावट आई है, साथ ही बारिश की वजह से कई सेक्टरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई। वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात भी स्लो है। नोएडा में सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम के समय हवा की रफ्तार काफी तेज करीब 50 किमी प्रतिघंटा के आसपास रही। बारिश की कम होने के साथ हवा की स्पीड भी कम हो गई।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement