Noida: Hail fell with rain...see photos-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 26, 2023 5:06 pm
Location
Advertisement

नोएडा : बारिश के साथ गिरे ओले....देखे तस्वीरें

khaskhabar.com : शनिवार, 18 मार्च 2023 2:50 PM (IST)
नोएडा : बारिश के साथ गिरे ओले....देखे तस्वीरें
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। तेज हवा के साथ-साथ बारिश और कई जगहों पर ओले भी पड़ रहे हैं। अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में भी काफी गिरावट आई है और तेजी से बढ़ रही गर्मी से लोगों को निजात मिलती दिखाई दे रही है। नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है और उसके साथ कई जगहों पर ओले भी पढ़ते हुए देखे गए हैं। नोएडा के सेक्टर 63, 58, 62, 61 में तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मौसम में बढ़ी ठंड ने लोगों को काफी राहत दी है, लेकिन खड़ी फसलों के लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है।

इस समय उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है और बेमौसम हो रही बरसात और ओला गिरने से फसल खराब भी हो सकती है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement