Advertisement
गांधी परिवार के लिए कोई अलग कानून नहीं : अनुराग ठाकुर

ऊना। देश में जो कानून हर नागरिक के लिए है, वहीं कानून राहुल गांधी व सोनिया गांधी के लिए भी है। गांधी परिवार के लिए देश में अलग से कानून नहीं बनाया जाएगा। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैड़ी में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह देश में माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, उन्हें समझ लेना चाहिए कि गांधी परिवार के लिए विशेष कानून का प्रावधान नहीं होगा। देश में हर नागरिक के लिए एक समान कानून है, कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार को देखते हुए वर्ष 2018 में भी सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें लताड़ लगाई थी, उस समय भी राहुल गांधी ने माफी मांगी थी। अब पुन: उन्होंने वहीं गलती दोहराई है, जिस पर अदालत ने राहुल गांधी को सजा सुनाई है।
उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं है। कांग्रेस के लोग बिना वजह मामले को तूल दे रहे है और माहौल को बिगाडऩे का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने व्यवहार को देखते हुए अपनी भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और वाले दिनों में भारत की अर्थव्यवस्था टॉप थ्री में पहुंच जाएगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से प्रदेश में सुक्खू सरकार आई है, हिमाचलियों का सुख व चैन खो गया है। कांग्रेस सरकार प्रदेश वासियों को कोई नई सुविधा तो दे नहीं पाई, उल्टा जयराम सरकार के समय लोगों को मिली सहूलियतें भी छीन ली गई।
मैड़ी में जोरदार स्वागत
मैड़ी में पहुंचने पर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर की अगवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए अनुराग का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
ऊना
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features