No needy person should be denied shelter at the night shelter: Judicial Magistrate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 10:27 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रैन बसेरे में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को ठहरने से न रोका जाए : न्यायिक मजिस्ट्रेट

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 5:52 PM (IST)
रैन बसेरे में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को ठहरने से न रोका जाए : न्यायिक मजिस्ट्रेट
रूपवास (भरतपुर)। कस्बे में नगरपालिका प्रशासन रूपवास द्वारा ताल्लुका रूपवास क्षेत्र में संचालित जटमासी रोड स्थित कृषि उपज मंडी के सामने अस्थायी रैन बसेरा का औचक निरीक्षण ताल्लुका विधिक सेवा समिति, रूपवास के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में रुकने वाले व्यक्तियों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं —जैसे पर्याप्त बिस्तर, पेयजल, बिजली एवं शौचालय—का बारीकी से परीक्षण किया गया। रैन बसेरा में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए पृथक ठहरने की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट गुप्ता अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए कि रैन बसेरा में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को ठहरने से रोका न जाए तथा उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आपातकालीन स्थिति में संपर्क हेतु इमरजेंसी नंबर को स्पष्ट रूप से अंकित कर दृश्यमान स्थान पर लगाए जाने के लिए भी कहा गया। इसके साथ ही नगरपालिका प्रशासन को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर रैन बसेरा की लोकेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, तथा ठंड में खुले स्थानों पर रुकने वाले लोगों को रैन बसेरा में ठहरने के लिए प्रेरित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान ताल्लुका विधिक सेवा समिति के कर्मचारी मोहन सिंह, कानि. सुनील कुमार तथा नगरपालिका कर्मचारी हितेश मित्तल एवं आज़ाद कुमार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement