Advertisement
कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी, सीएम योगी से मिलने के लिए SIT ने समय मांगा: नृपेंद्र मिश्रा

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि जांच के लिए ट्रंस्ट पूरी तरह से मन बना चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग की बात बताई है। जितना भी सहयोग एसआईटी चाहेगी हम करेंगे।
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, "हम पिछले तीन दिनों से बैठकें कर रहे हैं क्योंकि निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। सभी एजेंसियों के इस महीने के आखिर तक या 15 जुलाई तक काम फिर से शुरू करने की उम्मीद है, इसलिए मुख्य ध्यान इस बात पर है कि ठेकेदारों का कोई भी बिल बकाया न रहे।
नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि एक विस्तृत सूची तैयार की गई है और उसकी समीक्षा की गई है। एक और महत्वपूर्ण काम ट्रस्ट को सौंपा जा रहा है, क्योंकि निर्माण कार्य का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पहले ही रिकॉर्ड और दस्तावेजों के साथ ट्रांसफर किया जा चुका है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


