Advertisement
अमृतसर में निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या, मेले में शामिल होने आया था मृतक; सुनसान जगह पर मिला शव

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी राजा सिंह, पुत्र सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा सिंह निहंग सिंह के रूप में रखड़ पुण्या मेले में पहुंचा था।
शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की जांच की। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की गई।
पुरानी रंजिश की आशंका
पुलिस शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या किसी विवाद की आशंका जता रही है। माना जा रहा है कि मेले के दौरान या उसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद राजा सिंह पर फायरिंग की गई। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश
घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा मृतक के परिवार और परिचितों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।
लुधियाना में भी निहंग की हत्या का मामला आया था सामने
गौरतलब है कि इससे पहले 26 जुलाई की रात लुधियाना के बाहरला गुरुद्वारा साहिब में मीरी-पीरी दिवस के समागम के दौरान दो निहंग सिंहों के बीच विवाद हो गया था। झगड़े के दौरान एक निहंग सिंह ने दूसरे पर दस्ती किरपान से हमला कर दिया था।
हमले में सोनू नाम के निहंग सिंह की गर्दन पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सोहण सिंह के रूप में बताई गई थी।अमृतसर की ताजा घटना के बाद पुलिस अब हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


