Advertisement
पंजाब में ड्रग्स विरोधी एक्टिविस्ट की हत्या पर एनएचआरसी सख्त, प्रियांक कानूनगो बोले-यह कानून-व्यवस्था की विफलता

प्रियांक कानूनगो ने पंजाब सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सरकार बर्दाश्त करना बंद कर देती है, तो ऐसी घटनाएं होती हैं। उन्होंने इसके दो उदाहरण भी दिए।
उन्होंने कहा, "एक बार मुख्यमंत्री से जब ड्रग्स के खिलाफ एक व्यक्ति ने बात की तो उसे पीटा गया। एक अन्य मामले में एक व्यक्ति ने वित्त मंत्री की बैठक में ड्रग्स के खिलाफ बात की और कथित तौर पर उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने आत्महत्या कर ली।"कानूनगो ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से नशा बेचने वालों के हौसले बुलंद होते हैं। उन्हें लगता है कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा, "जब सरकार ड्रग्स के कारोबार में शामिल लोगों का साथ देती हुई दिखती है, तो यह एक गंभीर स्थिति होती है। यहां पर आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है। सरकार को यह रणनीति बनानी होगी कि उसे नशा बेचने वालों पर प्रहार करना है, उनके साथ खड़ा नहीं दिखना है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


