Newspaper distribution in Jodhpur disrupted by hawkers strike; advertisers concerned-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 9:30 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर में हॉकर्स की हड़ताल से अखबार वितरण प्रभावित, विज्ञापनदाताओं की चिंता बढ़ी

khaskhabar.com: रविवार, 11 अक्टूबर 2026 2:59 PM (IST)
जोधपुर में हॉकर्स की हड़ताल से अखबार वितरण प्रभावित, विज्ञापनदाताओं की चिंता बढ़ी
-लाखों रुपये के रंगीन विज्ञापन छपे, लेकिन पाठकों तक पहुंचने पर सवाल जोधपुर। शहर में हॉकर्स की हड़ताल के चलते आज अखबारों का वितरण प्रभावित होने की खबर है। इससे अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करवाने वाले व्यापारियों और कारोबारियों के सामने अपने विज्ञापनों की पहुंच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
अखबारों में लाखों रुपये खर्च कर रंगीन विज्ञापन प्रकाशित करवाए जाते हैं, ताकि वे अधिक से अधिक पाठकों तक पहुंच सकें। लेकिन यदि हड़ताल के कारण अखबार घरों तक नहीं पहुंचते हैं, तो विज्ञापनदाताओं को अपेक्षित प्रचार और लाभ मिलने पर असर पड़ सकता है।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब विज्ञापन प्रकाशित होने के बावजूद अखबार पाठकों तक नहीं पहुंचेंगे, तो विज्ञापनदाताओं को अपने खर्च का अपेक्षित लाभ कैसे मिलेगा?
हॉकर्स की हड़ताल का असर अखबार वितरण व्यवस्था के साथ-साथ विज्ञापनदाताओं के हितों पर भी पड़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement