New executive committee of Mining Engineers Association of India declared, Deepak Tanwar becomes president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 14, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी घोषित, दीपक तंवर बने अध्यक्ष

khaskhabar.com: सोमवार, 08 सितम्बर 2025 6:33 PM (IST)
माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी घोषित, दीपक तंवर बने अध्यक्ष
जोधपुर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर, जोधपुर की 18वीं वार्षिक आम सभा में आगामी कार्यकाल 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इस दौरान पूर्व निदेशक, डीएमजी इंजीनियर दीपक तंवर को जोधपुर चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रो. राम प्रसाद चौधरी और बी.एस. ढाका को उपाध्यक्ष, इंजीनियर राकेश पुरोहित को सचिव, भगवान सिंह भाटी को संयुक्त सचिव और एम.सी. तातेड़ को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्यों के रूप में प्रो. सुशील भंडारी, ए.के. जायसवाल और मनीष वर्मा को भी निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में भीम सिंह राठौड़, राजीव चौधरी, अरविंद कुमार जैन, डॉ. शैलेश यादव, किशोर व्यास, राजेंद्र बोरा और चंदन कुमार का चयन हुआ। बैठक के दौरान एसोसिएशन की वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा की गई और वर्ष 2024-25 के लेखा-जोखा को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
इस अवसर पर, आईबीएम के मुख्य कंट्रोलर इंजीनियर अभय अग्रवाल ने 'खनिज नीलामी प्रक्रिया' पर और डीएमजी राजस्थान के खनिज अभियंता मनीष वर्मा ने 'खनन में विस्फोटक मोर्टार' विषय पर तकनीकी व्याख्यान दिए। साथ ही, जुलाई 2025 में एआई पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन की आयोजन समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान चैप्टर जोधपुर के अंतर्गत बीकानेर में एक नया स्थानीय केंद्र बनाने का भी ऐलान किया गया। इस नए केंद्र के अध्यक्ष के रूप में महेश प्रकाश पुरोहित, सचिव के रूप में राकेश आचार्य, और सदस्य के रूप में डॉ. देवेश खंडेलवाल तथा प्रो. संजीत कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement