New energy will be transmitted to the Congress of the entire country - Dr. Ashok Tanwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:38 am
Location
Advertisement

पूरे देश की कांग्रेस में नई ऊर्जा का होगा संचार - डॉ. अशोक तंवर

khaskhabar.com : सोमवार, 11 दिसम्बर 2017 6:30 PM (IST)
पूरे देश की कांग्रेस में नई ऊर्जा का होगा संचार - डॉ. अशोक तंवर
चण्डीगढ/ सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर कहा कि इस कदम से पूरे देश में कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और देश नई दिशा में कदमताल करेगा।
वे सोमवार को अपने सिरसा आवास पर राहुल गांधी के बतौर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से मनाए गए जश्र के दौरान बोल रहे थे। ढोल नगाड़ों की थाप और मिठाइयों के वितरण के बीच डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर ने भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी को जाहिर किया। बाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि राहुल गांधी को देश के कोने-कोने से सर्वमान्य और सर्वम्मति से महात्मा गांधी, पण्डित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और मौलाना आजाद जैसे महान नेताओं के विचारों और नीति से ओतप्रोत इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई देते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें गर्व है कि पार्टी को न केवल देश में एक मजबूत युवा नेतृत्व मिला है बल्कि स्पष्टता और सादगी के प्रतीक राहुल गांधी एक सच्चे इंसान भी हैं। इनमें न केवल अपने दादा और नाना के संघर्ष और विद्वत्ता, दादी जैसी सुदृढ़ता और पिता की स्वच्छता के संस्कार हैं बल्कि सही मायनों में धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सच्चे नेता हैं जो सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे की पार्टी की नीतियों पर हमेशा खड़े रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement