New District Executive Committee of Gaud Sanadhya Brahmin Sabha Formed; Babulal Jaiman Appointed President-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 10:47 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा की नई जिला कार्यकारिणी गठित, बाबूलाल जैमन बने अध्यक्ष

khaskhabar.com: रविवार, 30 अगस्त 2026 6:12 PM (IST)
गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा की नई जिला कार्यकारिणी गठित, बाबूलाल जैमन बने अध्यक्ष
दौसा। गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा की आमसभा रविवार को चाणक्य छात्रावास में हुई। आमसभा में नई जिला कार्यकारिणी चुनी गई।अध्यक्ष बाबूलाल जैमन, महामंत्री देवेंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा जटवाड़ा को चुना गया। इस बैठक में संगठन की नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ समाज के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी शिवदयाल शर्मा लांका और सहायक निर्वाचन अधिकारी शीतल चौबे ने चुनाव कराने के भरसक प्रयास किए। हालांकि, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण निवर्तमान जिलाध्यक्ष वैद्य लक्ष्मीकांत शर्मा सिंगवाड़ा से आमसभा बुलाने का अनुरोध किया गया। चुनाव अधिकारियों की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष ने आमसभा के दौरान ही सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराने का निर्णय लिया। आमसभा में कार्यकारिणी चुनाव के अलावा ब्राह्मण समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement