New berries will be used to improve the traffic system.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:38 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में काम आएंगे नए बेरीकेड्स

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 5:09 PM (IST)
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में काम आएंगे नए बेरीकेड्स
उदयपुर। उदयपुर संभाग में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस विभाग समय समय पर नई पहल करता रहता है, ताकि पूरे संभाग की यातायात व्यवस्था सही हो सके। उदयपुर संभाग के लिए पुलिस हेडक्वार्टर जयपुर से तीन प्रकार के बेरीकेड्स भिजवाए गए हैं। इनको जल्द ही अलग-अलग जिलों में वितरित किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में इनको काम लिया जा सकेगा। बेरीकेट्स अभी उदयपुर की पुलिस लाइन परिसर में रखवाए गए हैं। इन बेरीकेड्स को लेकर उदयपुर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ब्रिजेश सोनी ने बताया कि बडे बेरीकेट्स मिडियम बेरीकेट्स ओर फोल्डिंग बेरीकेड्स उदयपुर भेजे गए हैं। इनके आने से शहर की यातायात व्यवस्था को सही करने में सहायता मिलेगी ओर सभी मे रेडियम की पट्टी होने से दिशाओं के सूचक के लिए लाभ दायक होगें। उन्होने यह भी कहा कि आईजी के आदेश के बाद जल्द ही सभी जिलों में इनको भिजवाया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement