Neils bride Rukmini reached at Udaipur Mehndi Ceremony on Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:08 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नील की दुल्हनिया रूक्मणी पहुंची उदयपुर, आज रचेगी मेहंदी

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 06:55 AM (IST)
नील की दुल्हनिया रूक्मणी पहुंची उदयपुर, आज रचेगी मेहंदी
राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत, ढोल-नगाडों पर थिरके दुल्हन के परिजन उदयपुर। लेकसिटी में अभिनेता नील नितिन मुकेश की दुल्हनिया बनने जा रही रूक्मणी सहाय सोमवार दोपहर अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ उदयपुर पहुंची। होटल रेडिसन ब्लू में दुल्हन रूक्मणी के साथ आए परिवारजनों को राजस्थानी पगडी पहनाई गई। दुल्हन व उसके परिवार का नील, उनके पिता नितिन मुकेश, माता निशी, भाई नमन ने स्वागत किया। पंजाबी ढोल नगाडों की थाप पर दुल्हन के साथ आए परिवारजनों व रिश्तेदारों ने ठुमके लगाए। होटल के आंगन में रूक्मणी सहाय पर फूलो की बरसात की गई।
मंगलवार को मेहंदी की रस्म होगी जिसमें दुल्हा व दुल्हन अपने हाथों पर मेहंदी रचाएंगे। 8 फरवरी को महिला संगीत जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शिरकत करेंगे। 9 फरवरी को नील-रूक्मणी संग सात फेरे लेंगे। अभिनेता नील की शादी के लेकसिटी में चर्चे हो रहे है।
होटल में मौजूद पर्यटन व युवा नील के साथ फोटो व सेल्फी खिंचवा रहे है अधिकांश सितारे 17 फरवरी को मुंबई की होटल जेडब्ल्यू मेरिऑट में होने वाले रिसेप्शन में ही शिरकत करेंगे। शाही मेहमानों का आना मंगलवार से शुरू हो जाएगा। शादी में करीब 300 से 350 चुनिंदा मेहमान शरीक होंगे।

[@ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement