Advertisement
नीमराणा में पार्षद के परिजन और होटल संचालक को हिरासत में लेने पर बवाल

प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि पुलिस ने दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित 'आयुष होटल' पर अचानक छापा मारा। इसके बाद होटल संचालक चंदन सैनी—जो नीमराणा नगरपालिका की महिला पार्षद के परिजन हैं—और उनके होटल स्टाफ को बिना किसी ठोस आधार या पूर्व सूचना के जबरन उठा लिया।
दबाव की राजनीति का आरोप: ग्रामीणों और समर्थकों का कहना है कि निकाय अध्यक्ष चुनाव के दौरान पार्षदों को डराने-धमकाने और राजनीतिक दबाव बनाने की नीयत से यह पुलिसिया कार्रवाई की गई है।
पुलिस की चुप्पी से भड़का गुस्सा: घटना के बाद सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुष थाने के भीतर जमा हो गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने और पल्ला झाड़ने से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।
विधायक ललित यादव ने पुलिस-प्रशासन पर साधा निशाना
थाने में बढ़ते गतिरोध के बीच मुंडावर विधायक ललित यादव कार्यकर्ताओं के साथ नीमराणा थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद स्पष्ट किया कि जब तक निर्दोष लोगों को छोड़ा नहीं जाता और निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विधायक यादव ने सत्ता पक्ष पर पुलिस मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का दमनकारी रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल नीमराणा थाने में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है और अधिकारियों द्वारा समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण व जनप्रतिनिधि अपनी मांगों पर अडिग हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


