Advertisement
कारीगरों को सशक्त करने के लिए नायब सैनी सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है : बड़ौली

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यशाला में कारीगरों को प्रशिक्षण और डिजिटल लिस्टिंग की सुविधा डिजिटल द्रोणाचार्य की समर्पित टीम द्वारा प्रदान की गई जोकि सराहनीय कार्य है। इस दौरान लाभार्थियों को यह भी सिखाया गया कि वे डिजिटल पेमेंट और यूपीआई भुगतान प्रणाली कैसे सेट करें तथा सोशल मीडिया अकाउंट कैसे बनाएं। उन्होंने कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण, पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक बाज़ार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बड़ौली ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल भविष्य में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थियों को और अधिक सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान देगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मेयर राजीव जैन, जिला महामंत्री तरुण देविदास, बिजेंद्र मलिक, राजकुमार कटारिया, राजेश शर्मा, गौरी कपूर (संस्थापक, डिजिटल द्रोणाचार्य), डॉ. आकाश शर्मा (डायरेक्टर, डिजिटल द्रोणाचार्य), मोहित कौशिक (सीनियर ट्रेनर, डिजिटल द्रोणाचार्य) और अंकित भारद्वाज (कोर टीम, डिजिटल द्रोणाचार्य) शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




