Advertisement
कांग्रेस नेता मिट्ठू मदान को नवजोत कौर सिद्धू ने भेजा नोटिस, माफी न मांगने पर मुकदमे की चेतावनी

बता दें कि डॉ. नवजोत कौर को निष्कासित किए जाने के बाद जिला प्रधान मिट्ठू मदान ने दावा किया था कि 2017 में कई लोगों से टिकट दिलाने के बदले 10 से 15 लाख रुपए तक की रकम ली गई और यह राशि कथित तौर पर नवजोत कौर सिद्धू की ओर से ली गई थी। मिट्ठू मदान ने कहा कि उनके पास इस संबंध में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं और जल्द ही वह पूरी सूची सार्वजनिक करेंगे।
वहीं, इससे पहले मंगलवार को पटियाला में मीडिया से बात करते हुए नवजोत कौर ने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं, जो लगातार कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "अगर हम सरकार बनाना चाहते हैं, तो इन 4-5 लोगों को किनारे करना होगा। ये लोग कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं। मुझे बिना वजह सस्पेंड किया गया, जबकि मैंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे।"
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे पूछा गया कि जब पूरा पंजाब उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चाहता है, तो वह क्यों सामने नहीं आतीं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "क्योंकि मेरे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं। सीएम बनने के लिए जितने पैसे इकट्ठे किए जाते हैं, हमारे पास वह 500 करोड़ नहीं होते। हम तो खुले हैं, सिद्धू जी की आय की जांच करा लो, सब साफ है।"
नवजोत कौर ने साथ ही यह आरोप लगाया कि मीडिया में उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनका असली संदर्भ बदल दिया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




