Navbharat literacy second evaluation completed, 8492 learners participated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 7, 2026 6:43 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवभारत साक्षरता द्वितीय मूल्यांकन संपन्न, 8492 लर्नर्स ने भाग लिया

khaskhabar.com: सोमवार, 18 मार्च 2024 07:32 AM (IST)
नवभारत साक्षरता द्वितीय मूल्यांकन संपन्न, 8492 लर्नर्स ने भाग लिया
बांसवाड़ा। नवभारत साक्षरता के तहत रविवार को जिले के निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर आयोजित नवभारत साक्षरता द्वितीय मूल्यांकन में 8492 लर्नर्स ने भाग लिया जिसमें 5562 महिला एवं 2930 पुरुष लर्नर्स शामिल हुएl मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंभूलाल नायक ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉक से सायंकाल तक प्राप्त सूचना के अनुसार आनंदपुरी में 596, अरथुना में 984, बागीदौरा में 960, बांसवाड़ा ब्लॉक में 795, छोटी सरवन में 681, गागड़तलाई में 604, गढ़ी में 691, घाटोल में 1237, कुशलगढ़ में 617, सज्जनगढ़ में 904 एवं तलवाड़ा ब्लॉक में 402 लर्नर्स ने मूल्यांकन में भाग लियाl जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि बांसवाड़ा जिले में 24 सितंबर 2023 को आयोजित प्रथम मूल्यांकन में 5490 लर्नर्स ने मूल्यांकन में भाग लिया था l वर्ष 2023-24 के दौरान प्रथम व द्वितीय मूल्यांकन में मिलाकर 13982 लर्नर्स ने मूल्यांकन में भाग लिया।
ध्यान रहे बांसवाड़ा जिले के लिए वर्ष 2022-23 में 18400 तथा वर्ष 2023-24 में 15000 लर्नर्स को चिन्हित करने का लक्ष्य दिया गया थाl दोनों वर्ष के निर्धारित लक्ष्य 33400 के विपरीत वर्ष 2022-23 में 21348 तथा वर्ष 2023-24 में 13982 कुल 35330 लर्नर्स ने अब तक मूल्यांकन में भाग लिया है l दोनों वर्षों के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जिले की संयुक्त उपलब्धि लगभग 106 प्रतिशत रही है l मूल्यांकन को लेकर विभागीय स्तर पर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए थे तथा मूल्यांकन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था करने निर्देशित किया गया थाl
मूल्यांकन कार्यक्रम को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंभूलाल नायक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र समाधिया, रेखा रोत, गायत्री स्वर्णकार सहित विभिन्न ब्लॉक के अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया गयाl जिला साक्षरता अधिकारी द्विवेदी एवं केआरपी व प्रधानाचार्य रोशन जोशी ने जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिला नियंत्रण कक्ष में एपीओ वीरेंद्र तबियार, ब्लॉक स्तर पर तलवाड़ा में दीपक शाह, बागीदौरा में महेंद्र सिंह, कुशलगढ़ में भूरालाल, आनंदपुरी में बाबूराम,अरथूना में नानूलाल, गढ़ी में दिलीप सिंह, घाटोल में लाखन सिंह व भंवर गर्ग, छोटी सरवन में अंबालाल, सज्जनगढ़ में दीपक निनामा, बांसवाड़ा में संजय पाठक एवं गागड़तालाई में लक्ष्मणलाल आदि ने सूचना संकलन व व्यवस्था कार्य पूर्ण किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement