Advertisement
नवभारत साक्षरता आमुखीकरण कार्यक्रम, चुनौतियां स्वीकार कर आगे बढ़ें : श्रीमाली

आरंभ में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी निरंजन द्विवेदी ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का परिचय देते हुए अभियान की कार्य प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालाl कार्यक्रम का संयोजन करते हुए सहायक परियोजना अधिकारी एवं केआरपी दिनेश मईडा ने विभागीय स्तर पर जारी दिशा निर्देश और प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दीl
केआरपी व्याख्याता संजीव शाह ने इस मौके पर नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत लर्नर्स का पंजीकरण करने, वीटी से जोड़ने, मूल्यांकन प्रक्रिया, अवार्ड शीट से संबंधित कार्य और विभिन्न गतिविधियों के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उदाहरण के माध्यम से फील्ड में कार्य कर रहे सर्वेयर के सामने आ रही समस्याओं व शंकाओं का निराकरण कियाl जिला साक्षरता कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी केसरीमल मीणा ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के विभिन्न तकनीकी पहलुओं का ऑडियो, वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतीकरण करते हुए फील्ड में लर्नर्स के चिन्हीकरण व अन्य साक्षरता कार्यों के संचालन में आ रही समस्याओं का समाधान किया l
द्वितीय तकनीकी सत्र में एसीबीईओ तलवाड़ा संदीप त्रिवेदी तथा गढ़ी गणेशलाल पाटीदार ने कहा कि ब्लॉक व क्लस्टर पर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के लक्ष्य एवं योजना कार्य के बारे में प्रभावी ढंग से जानकारी दी जाए ताकि कार्य बेहतर ढंग से आगे बढ़ सकेl उन्होंने फील्ड में सर्वेयरों से जुड़ी समस्याओं एवं स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन देने का जिक्र करते हुए अभियान के प्रभावी संचालन हेतु पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त कियाl एपीओ दिनेश मईडा ने इस अवसर पर बांसवाड़ा जिले के विभिन्न ब्लॉक की कार्य प्रगति और विभाग परिवर्तित कार्यक्रम में योजनाओं पर प्रकाश डाला l
कार्यक्रम में कुशलगढ़ ब्लॉक आरपी दयाराम परमार, समग्र शिक्षा के प्रशासनिक अधिकारी लोकेश शुक्ला, ब्लॉक समन्वयक संजय पाठक, दीपक कुमार शाह, भूरालाल कटारा, दिलीप सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह सिसोदिया, जयप्रकाश, लक्ष्मण लाल भाबोर, नानूलाल चरपोटा, दीपक निनामा, विनोद प्रकाश, अंबालाल मईडा संदर्भ व्यक्ति विजय सिंह, हेमंत कोठारी, प्रवीण कुमार यादव, अशोक कुमार मईडा, हरिश्चंद्र रावल, हेमंत पाटीदार, मुकेश चंद्र, दिनेश चंद्र भट्ट एवं जितेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहेl कार्यक्रम का संयोजन एपीओ दिनेश मईडा ने किया एवं अंत में आभार केआरपी दीपक कुमार शाह ने मानाl पंजीकरण एवं प्रबंधन कार्यालय सहायक राजेंद्र खेरावत एवं शंकर लाल ने कियाl - प्रेस रिलीज
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


