nature environmentalist Santosh Bajpai honor in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:55 am
Location
Advertisement

पर्यावरणविद सन्तोष बाजपेयी प्रकृति मित्र सम्मान से सम्मानित

khaskhabar.com : सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 7:01 PM (IST)
पर्यावरणविद सन्तोष बाजपेयी प्रकृति मित्र सम्मान से सम्मानित
मनकापुर गोंडा। आई टी आई मनकापुर में कार्यरत जीवन बचाओ आन्दोलन के प्रमुख पर्यावरणविद सन्तोष कुमार बाजपेयी शादी हो या शुभ अवसर सभी से वृक्ष लगवाते हैं। शादी के अवसर पर आम का पौध वर कन्या से लगवाया जाने वाला परिणय पेड़ लगाना युवा अपनी शादी में काफी पसन्द कर रहे है इन्ही सब कार्यो पर्यावरण संरक्षण के प्रति सर्मपण के लिए बाजपेयी को ”प्रकृति मित्र सम्मान“ साहित्य प्रोत्साहन संस्थान के आयोजन में मुख्य अतिथि आइटीआई के इकाई प्रमुख एके बाजोरिया साहित्यकार ओम नीरव जी ने संयुक्त रुप से प्रदान किया।
वृक्षारोपण को संस्कार से जोडने की मुहिम चला रहे बाजपेयी लोगों से शादी बहू भोज जन्म दिन शुभ दिन पर वृक्षारोपण कराते हैं। विद्यालय में बच्चों से पौध लगवाकर उन्ही को पालने का दायित्व देकर पर्यावरण के सजग प्रहरी तैयार कर रहे हैं। वृक्षारोपण को संस्कार से जोडने पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जाग्रत करने के अप्रतिम कार्यो के लिए राष्ट्रीय सहारा द्वारा आज का प्रेरक व्यक्तित्व सम्मान नेचर फ्रैन्डस अवार्ड ग्रीन ब्याज सम्मान उप्र के वनमंत्री द्वारा 2002 में पर्यावरण मित्र पुरस्कार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इन्द्राप्रिय दर्शनी वृक्षमित्र राष्ट्रीय पुरस्कार 2005 में प्रदान किया गया। देश के अलावा विदेश मलेशिया मे और सिंगापुर मे अप्रतिम कार्यो के लिए इन्हे अर्थ प्रहरी सम्मान 28 सितम्बर 2016 को प्रदान किया गया है।

[@ Exclusive: तो क्या जंग हार चुके हैं मुलायम सिंह यादव !]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement