National Geological Award for Chief Operating Officer of Hindustan Zinc Limited-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 6:02 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य प्रचालन अधिकारी को राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 7:01 PM (IST)
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य प्रचालन अधिकारी को राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार
उदयपुर/नई दिल्ली। उदयपुर स्थित हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य प्रचालन अधिकारी (खनन) एल.एस. शेखावत को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2016 से सम्मानित किया। अवॉर्ड स्वरूप शेखावत को एक प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न के साथ तीन लाख रुपए नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में बुधवार को भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में शेखावत को यह सम्मान खनन क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए नवाचारी प्रयोगों तथा राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए दिया गया है। इस अवसर पर केन्द्रीय कोयला, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा एवं खनन मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सीकर जिले के एक छोटे से गांव नाथूसर में जन्मे, खनन अभियंता के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले शेखावत ने हिंदुस्तान जिंक में उत्तरोत्तर उच्च पद पर पहुंचने के साथ ही राष्ट्र के आर्थिक और तकनीकी विकास में अतुलनीय सहयोग किया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement