National Consumer Day: We are all customers, be aware of our rights and duties-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:51 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस: हम सभी ग्राहक हैं, अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सजग बनें

khaskhabar.com: रविवार, 24 दिसम्बर 2023 08:33 AM (IST)
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस: हम सभी ग्राहक हैं, अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सजग बनें
बांसवाड़ा। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के तत्वावधान में उपभोक्ता विषयक कार्यशाला एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को अरावली पीजी महाविद्यालय में किया गया l कार्यशाला एवं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कंज्यूमर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव निरंजन द्विवेदी थे तथा विशिष्ट वक्ता उपभोक्ता आंदोलनकारी परिषद के सदस्य दीपक श्रीमाल थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निर्देशक अभिषेक जैन ने कीl वर्तमान व्यावसायिक एवं तकनीकी युग में उपभोक्ता संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव निरंजन द्विवेदी ने कहा कि बाजार व्यवस्था में उपभोक्ता को भ्रमित करने के लिए पर्याप्त वातावरण है और वर्तमान तकनीकी युग में ऑनलाइन लेनदेन आदि कार्यों में उपभोक्ता की जागरूकता सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैl उन्होंने उपभोक्ता कानून, सुरक्षा के लिए निर्धारित कानूनी प्रावधान, बाजार व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और तकनीकी मामलों में बरती जाने वाली सावधानी को लेकर उदाहरण सहित संभागियों को जानकारी दीl उन्होंने उपभोक्ता अधिकारों के साथ जागरूक उपभोक्ता के कर्तव्य पर भी ध्यान देने का आग्रह कियाl द्विवेदी ने कंज्यूमर हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए समस्या की स्थिति में उपयोग हेतु मार्गदर्शन दिया l
विशिष्ट वक्ता वरिष्ठ उपभोक्ता आंदोलनकारी उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य दीपक श्रीमाल ने उपभोक्ता कानून और उपभोक्ता संरक्षण की न्यायिक प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए नियमित खरीदारी के दौरान बाजार व्यवस्था में होने वाली परेशानियों का जिक्र किया तथा जागरूकता के साथ खरीदारी करने का आग्रह कियाl श्रीमाल ने संभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कानून के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और सरल रूप में महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी दीl श्रीमाल ने कहा कि बाजार व्यवस्था में खरीदारी के दौरान किसी तरह की समस्या या शोषण की स्थिति बनती है तो उसके लिए अपने अधिकारों का उपयोग कर उपभोक्ता संरक्षण की न्यायिक प्रक्रिया अपनाएं ताकि राहत प्राप्त की जा सके l
कार्यक्रम अध्यक्ष अभिषेक जैन ने अपने संबोधन में महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम व गतिविधियों के साथ ही शैक्षिक व सह शैक्षिक क्रियाकलापों का प्रभावी संचालन किया जा रहा है l कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उपभोक्ता संरक्षण कानून और इससे संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर जिज्ञासा रखी जिनका मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट वक्ता ने जानकारी देकर समाधान कियाl
प्रश्न उत्तर कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से कानून एवं उपभोक्ता से संबंधित प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले संभागियों शमिता कोठारी, नागेंद्र सिंह सोलंकी, सुशील कटारा, सर्वज्ञ शर्मा, वीणा भोई, अरविंद कुमार, शकुंतला आदि को संस्थान प्रतिनिधि एकता जैन एवं अतिथियों ने नगद राशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुनैना चोबदार ने किया एवं अंत में आभार पुस्तकालयाध्यक्ष प्रीति शर्मा ने मानाl कार्यशाला में महाविद्यालय स्टाफ प्रतिनिधि एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया l कार्यक्रम में संस्थान निदेशक अभिषेक जैन ने सीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव निरंजन द्विवेदी एवं उपभोक्ता आंदोलनकारी दीपक श्रीमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement