Narendra Gugianvin respected writer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साहित्यकार नरिन्द्र  घुगियानवीं का सम्मान

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 4:57 PM (IST)
साहित्यकार नरिन्द्र  घुगियानवीं का सम्मान
होशियारपुर। आज यहां एलायन्स क्लब होशियारपुर और निक्कीयां करूबंला प्रकाशन माहिलपुर की तरफ से प्रसिद्ध साहित्यकार नरिन्द्र घूगियानवीं का स्थानक शिराज़ रेजेन्सी में करवाया गया। अध्यक्षता ऐली. डाक्टर एम.जमील बाली., सरदार कुलदीप सिंह चाहल, एस.एस.पी, होशियारपुर, ऐली. अशोकपूरी डिस्ट्रिक गर्वनर, डा. कर्मजीत सिंह, प्रो. बलदेव सिंह बल्ली, मदन वीरा, ऐली. कमल के.वर्मा, वी.डी.जी.-1, सरदार गुरपाल सिंह लंदन तथा नरिन्द्र घूगियानवी ने की। प्रोग्राम का मंच संचालन निक्कीयां करूबंला के संपादक ऐली. बलजिन्दर मान तथा डी.पी.आर.ओ. ऐली. दलजीत सिंह अजनोहा ने किया। प्रोग्राम के आरम्भ में नरिन्द्र घुगियानवीं ने अपने बारे बताते हुये कहा कि मेरा साहित्य मेरे जीवन की संघर्षमयी कहानी है और साहित्यकार का जीवन को उसकी किरतों में से झलकारा मारना चाहिए। उन्होंने बड़े रोचक अन्दाज़ से आपने जीवन संग्राम की कहानी को पेश करते हुये बताया कि उन्होंने आज तक जो कुछ लिखा है वो खोज के आधार पर लिखा है और जो कुछ सृजा है वो अपने नंगे शरीर पर बिताया हुआ जीवना का कड़वा सच है। मैं कभी वकील का मुंशी, जज का अर्दली बनता हूं तथा कभी माली। बस इन तजुर्बों में से लोगों की सच्चाईयां ढूंढता रहता हूं और लिखता रहता हूं। मेरा कोई भी अपना रिश्तेदार विदेश में नही है। बस मेरी किताबें ही मेरी मौसीयां, और मामियां हैं जो मुझे देश विदेश में सैर करवाती और आम से खास लोगों से साथ मिलने जुलने का मौका प्रदान करती हैं। उनके द्वारा दोआबे की धरती माहिलपुर से प्रकाशित रसाले निक्कीयां करूंबला की प्रशंसा करते हुये बताया कि बाल साहित्य के इतिहास में रसाले का योगदान सदा याद रखा जायेगा।
बलजिन्द्र मान ने अशोकपुरी के प्रयत्नों द्वारा आयोजित इस समारोह में ज़िले के एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल ने बतौर मुख्यातिथी शामिल होते हुये बताया कि वो ज़िन्दगी में अपनी मिट्टी से जुड़कर काम करते हैं। इसीलिए उनकी साहित्यिक किरतों को कदरदान मिलते हैं। हमें चाहिए कि हम साहित्यकारों को सम्मान दें ताकि वो अपनी साहित्य सृजना को सुचारू रूप से कर सकें। इस अवसर पर लंदन से आए प्रसिद्ध कहानीकार गुरपाल सिंह लंदन और नरिन्द्र घुगियानवीं को विशेष तौर से सम्मानित किया गया। डा. कर्मजीत सिंह, प्रो.बलदेव सिंह बल्ली, कुलतार सिंह कुलतार, मदन वीरा आदि नेनिंदर घुगियानवीं की रचनाओं पर आलोचनात्मका विश्लेषण किया। उन्होंने निंदर की साहित्य को देन की प्रशंसा की। एैली. डाक्टर एम.जमील बाली और एैली. कमल के.वर्मा ने घूगियानवीं की प्रसिद्ध पुस्तक मैं सां जज दा अर्दली के आठ भाषाओं में अनुवादन की बात कही। यहां पर कशिश होशियारपुर, पम्मी खुशहालपुरी, एैली. सर्बजीत सिंह और डाक्टर कर्मजीत सिंह ने अपने गीतों व लोक गीतों सुनाकर माहौल को बांधा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement