Advertisement
दशमेश पिता के जन्मोत्सव पर सजाया नगर कीर्तन
जोगा। मानसा। रल्ला गांव में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से समूह गांव वासियों के सहयोग से दशमेश पिता श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाश उत्सव को समर्पित श्री गुरू गं्रथ साहब की छत्र छाया में पांच प्यारों के नेतृत्व में विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। इस अवसर पर विभिन्न ढाडी और कवीशरी जत्थों ने गुरू गोबिन्द सिंह जी के जीवन पर ऐतिहासिक प्रसंग सुनाकर संगत को निहाल किया। रागी सिंहों ने भाई जगदीप सिंह के नेतृत्व में रस भिन्नी वाणी का कीर्तन किया। शहीद बाबा दीप सिंह गतका पार्टी चाउके और अकलिया के सिंहों ने गत्तका के जौहर दिखाए और बहादुर सिंह करमगढ़ की टीम ने बैंड की सेवा निभाई। नगर कीर्तन के दौरान मंच सचिव की सौदागर सिंह रला ने निभाई। इस अवसर पर नगर निवासियों की ओर से नगर कीर्तन में हाजिर संगत के लिए चाय, पकौड़े और ब्रेड के लंगर लगाए गए।
[@ Punjab election- सिदू के साथ कई भाजपा नेता भी बगावत को तैयार ]
Advertisement
Advertisement
मंसा
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement