My priority is still Samajwadi Party - Shivpal Yadav -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 29, 2023 1:05 am
Location
Advertisement

मेरी प्राथमिकता अब भी समाजवादी पार्टी है - शिवपाल यादव

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 1:55 PM (IST)
मेरी प्राथमिकता अब भी समाजवादी पार्टी है - शिवपाल यादव
इटावा । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता अभी भी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करना है। शिवपाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव महाभारत की तरह है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुशासन के खिलाफ धर्मयुद्ध में गरीब मजदूर, किसान और युवा उनका रथ बने हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी से गठबंधन करना है और समय सीमा खत्म होने के बाद भी पीएपीएल के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं।

अपना रुख स्पष्ट करते हुए शिवपाल ने कहा कि राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती हैं, बातचीत के दरवाजे खुले रखने चाहिए। अब चुनाव पांच महीने दूर हैं, हमारी पहली प्राथमिकता अभी भी समाजवादी पार्टी है।

शिवपाल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पूरे देश में लोग आक्रोशित हैं। अब समय की मांग है कि भाजपा को हटाने के लिए सभी एकजुट हों।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement