Murdered of women in hapur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:57 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शादी से 13 दिन पहले युवती की हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 29 मई 2017 4:18 PM (IST)
शादी से 13 दिन पहले युवती की हत्या
यूपी में एक बड़ी की दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहाँ युवती की शादी से पहले अर्थी उठी है। जी हां एक दलित युवती की 13 दिन बाद डोली उठनी थी लेकिन शादी से मात्र 13 दिन पहले ही उसकी अर्थी उठी है । ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ का है यहाँ अज्ञात बदमाशों ने युवती की शादी से मात्र 13 दिन पहले ही उसको चाकुओ से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। अब आपको बता दे की पूरा मामला हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली के गाँव बदरखा मे दलित युवती की चाकुओं से गोदकर अज्ञात बदमाशों ने बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी। युवती की हत्या की सूचना मिलते ही गाँव में सनसनी फैल गई। वहीं गाँव के लोगों ने पहुँचकर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया । पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमॉर्टम भेज कर मामले की गंभीरता से जाँच में जुट गई है। बताया ये भी जा रहा है की युवती सुषमा की बारात 12 जून को आनी थी लेकिन सुषमा की डोली उठने की जगह उसकी अर्थी उठी। बताया का रहा है की गाँव बदरखा में सुषमा नाम की युवती की शादी हुक्म सिंह जिला बुलंदशहर से तय हुई थी। और इन दोनों की शादी 12 जून को होनी थी और मृतक सुषमा की माँ शादी के कार्ड बांटने बाहर गयी हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने इसी बात का फायदा उठाते हुए कल देर रात अपने कमरे में सोई हुई सुषमा कि चाकुओं से गोदकर हत्या कर कर दी और मौके से फरार हो गये । सुषमा का भाई और भतीजा नीचे कमरे मे उसके साथ सो रहे थे । बाकि परिवार वाले ऊपर छत पर सो रहे थे मगर किसी को भी सुषमा की हत्या की भनक तक नहीं लगी । परिवार के लोग अनजान बने का डरामा कर रहे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement