Advertisement
पिता पर हमला करने वाले भाई को उतारा मौत के घाट
बरखेड़ा,पीलीभीत। जमीनी विवाद में पिता पर हमलावर हुए भाई की हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाई माता पिता के साथ फरार हो गया। घटना
थाना बड़खेड़ा के ग्राम नरायनपुर की है। बरखेड़ा पुलिस को मामले की तहरीर दी
गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर में जयंती प्रसाद के छोटे पुत्र दिनेश कुमार (35) की शनिवार की देर रात उसके ही बड़े भाई पातीराम ने हत्या कर दी। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि कि उसका पति दिनेश रात लगभग साढ़े 9 बजे बरेली से लौटा था। उसने शराब पी रखी थी। उसने अपने पिता से कहा कि हर हाल में उसके हिस्से की जमीन और ट्रैक्टर उसके नाम कर दें, उसे परेशानी होती है। पिता इस पक्ष में नहीं था और उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर बात बढ़ गई और पिता-पुत्र के बीच झगड़ा होने लगा।
इस बीच दिनेश तेजी से दौड़कर बांका ले आया और पिता पर हमलावर हो गया। जब यह दिनेश के बड़े भाई ने देखा तो उसने दिनेश पर लाठी से प्रहार कर दिए। चोट खाकर दिनेश जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी पातीराम अपने भाई दिनेश पर वार पर वार करता रहा। उसने दिनेश के हाथ से गिरा बांका उठाकर उससे भी तब तक वार किये जब तक वह मर नहीं गया। छोटे भाई की हत्या करने के बाद पातीराम,अपनी मां और पिता के साथ फरार हो गया।
मामले में थानाध्यक्ष बरखेड़ा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार जयंती के परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की रात घर में झगड़ा हुआ था। मामला बढ़ने जयंती के पुत्र पातीराम ने अपने छोटे भाई दिनेश का कत्ल कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने तहरीर दे दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पीलीभीत
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement