उदयपुर। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए तीन मंजिला निमार्णाधीन मकान की छत को ध्वस्त किया। जानकारी के अनुसार निगम में अलीपुरा में अवैध निर्माण की शिकायत आई थी। जिसके बाद निगम के दस्ते ने जांच करते हुए अवैध रुप से बनाई जा रही तीसरी मंजिल की छत को पंचर किया। इस दौरान अतिक्रमण दस्ते के अधिकारियों ने मकान मालिक को हिदायत दी कि आगे किसी तरह का कोई निर्माण नहीं करे। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।