Advertisement
जनहानि रोकने के लिए अलर्ट मोड पर नगर निगम ग्रेटर, मानसरोवर और झोटवाड़ा जोन में ध्वस्तीकरण और सीजर की कार्रवाई

वार्ड संख्या 70 में सोमवार को 10 भवन जो की जर्जर अवस्था में थे तथा जिनसे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था को स्वयं के स्तर पर घ्वस्तीकरण हेतु पूर्व में जारी किये गये नोटिस, मुनादी एवं जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों के माध्यम से समझाइश की गई किन्तु इन भवन मालिकों द्वारा किसी भी प्रकार से कोई भी जबाव नहीं दिया गया। जिसके बाद उपायुक्त मानसरोवर लक्ष्मीकान्त कटारा के निर्देशन में राजस्व अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता तथा सतर्कता शाखा की टीम को साथ में लेकर सोमवार को इन 10 भवनों को राजस्थान नगरपालिका अधिनियिम 2009 की धारा 243 के अन्तर्गत सीजर की कार्रवाई की गई।
झोटवाड़ा जोन में 17 जर्जर भवनों को नोटिस जारी कर भवन को मरम्मत एवं खाली करवाने हेतु व्यक्तिगत समझाइश की गई साथ ही 2 जर्जर भवनों में निवास कर रहे लोगों को अन्य स्थान पर शिफ्ट भी किया गया एवं एक आंगनबाड़ी जर्जर भवन को सीज किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


