Municipal Corporation Elections – Review of 70 Wards at High-Level BJP Meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 15, 2026 5:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम चुनाव - भाजपा की हाई लेवल बैठक में 70 वार्डों की समीक्षा

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 09:05 AM (IST)
नगर निगम चुनाव - भाजपा की हाई लेवल बैठक में 70 वार्डों की समीक्षा
भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव 2026 के तहत भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्व हाई लेवल बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, पर्यवेक्षक एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, संगठन सहप्रभारी मिट्ठूलाल जाट, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड के सान्निध्य में आयोजित हुई। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक में नगर निगम के 70 वार्डों में हुए नामांकन एवं नाम वापसी के दूसरे दिन तक की स्थिति की गहनता से समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में बूथ स्तर तक के मतदाताओं से सीधे संपर्क के साथ ही संगठन रीति नीति, विचारधारा और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि शहरी जनता के पार्टी पर अटूट विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी सभी 70 वार्डों में जीत का परचम फहराएगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निगम चुनाव में एकजुट होकर प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement