Municipal Body Elections 2026: Supplementary and Second Randomization of EVMs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निकाय चुनाव-2026: ईवीएम मशीनों का पूरक एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026 5:44 PM (IST)
नगर निकाय चुनाव-2026: ईवीएम मशीनों का पूरक एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन
श्रीगंगानगर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन 25 अगस्त 2026 को पूर्ण किया जा चुका है। नगर परिषद श्रीगंगानगर में प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात एक सहायक मतदान केंद्र स्थापित होने के कारण शुक्रवार को ईवीएम मशीनों का पूरक और द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पूरक रेंडमाइजेशन पूर्ण होने के तुरंत बाद ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन ईवीएम ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। जिले में निकाय चुनाव के तहत प्रथम चरण के लिए 6 सितंबर 2026 को नगरपालिका सूरतगढ़, विजयनगर, अनूपगढ़, रायसिंहनगर, घड़साना एवं नगर परिषद श्रीगंगानगर के रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम मशीनें सुपुर्द की जाएंगी। इसी प्रकार द्वितीय चरण के लिए 7 सितंबर 2026 को नगरपालिका सादुलशहर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, पदमपुर एवं केसरीसिंहपुर के रिटर्निंग अधिकारियों को ईवीएम मशीनें सुपुर्द की जाएंगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता भवानी सिंह पंवार, श्रीगंगानगर नगर परिषद आरओ एवं जिला परिषद के सीईओ अभिषेक जैन, गंगानगर एसडीएम नयन गौतम, सूरतगढ़ एसडीएम भारत जयप्रकाश मीणा, श्रीकरनपुर आरओ सुमित्रा बिश्नोई, गजसिंहपुर आरओ अमिता बिश्नोई, केसरीसिंहपुर आरओ आराधना चौहान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी परमजीत सिंह, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार, जिला रसद अधिकारी कविता सियाग, जिला कोष अधिकारी योजना, आईएनसी से भीमराज डाबी, माकपा से विजय रेवाड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement