>
khaskhabar.com: रविवार, 16 नवम्बर 2025 6:42 PM (IST)
जयपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "फिट इंडिया, हिट इंडिया" की थीम पर हो रहे 'सांसद खेल महोत्सव' का आगाज सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुबह 10.00 बजे खेल एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होगा। आगामी 25 दिसम्बर तक चलनेवाले इस महोत्सव में एक लाख से अधिक जयपुरराइट्स विभिन्न खेलों में भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम मुख्य की अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी होंगी वहीं अध्यक्षता खेल, युवा मामले, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे। राज्यमंत्री (खेल एवं युवा मामले, उद्योग) अतिविशिष्ट अतिथि तथा विधायक कालीसराफ, कैलाश वर्मा, गोपाल शर्मा, बाल मुकुन्दाचार्य, भाजपा के विधायक प्रत्याशी रवि नैयर, चंद्र मनोहर बटवाड़ा और ओलंपियन गोपाल सैनी विशिष्ट अतिथि होंगे।
जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि इस खेल महोत्सव में 10 से लेकर 60 साल के एक लाख से अधिक लोग विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। इसमें वार्ड स्तर पर मौजूद ऐसी खेल प्रतिभाएँ जिन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला, ऐसे खिलाड़ियों को तलाशा और तराशा जाएगा। इसके साथ ही ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे लाया जाएगा जो खेल के जरिए भारतमाता के मुकुट में चांद लगा सके।
ग्रासरूट की प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच:- इस खेल महोत्सव में वार्ड स्तर तक के सभी लोगों को खेलों से जोड़ा जाएगा। यह खेल महोत्सव खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने , प्रतिभा निखारने के साथ ही ग्रासरूट लेवल की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा मंच बनेगा। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि इस आयोजन के जरिए खिलाड़ियों में टीम बिल्डिंग के साथ ही राष्ट्रीयता की अलख जगाई जाएगी। उनका उद्देश्य केवल देश के लिए खेलना होगा।
दिव्यांगों और महिलाओं पर विशेष जोर:- सांसद खेल महोत्सव में बालक, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के छात्रों, निजी क्षेत्र में कार्यरत युवाओँ के साथ ही महिलाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को विशेष रूप से जोड़ा जाएगा।महिला और दिव्यांगों की अलग से टीमें बनाई जाएंगी। क्षेत्र के सांसद और विधायक भी दिव्यांगों से अलग से संवाद करके उनकी हौसला अफजाई करेंगे।
ये खेल होंगे शामिल:- तीरंदाजी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, सितोलिया, वालीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, मलखंभ, व्यायाम और निम्बू और चम्मच दौड़ आदि खेलों को शामिल किया गया है।
Advertisement
सांसद खेल महोत्सव का आगाज कलः एक लाख से अधिक जयपुरराइट्स विभिन्न खेलों में होंगे शामिल

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features