Advertisement
सांसद कुमारी सैलजा ने लिया जलभराव से उत्पन्न स्थिति का जायजा

सांसद सैलजा आज सुबह गाँव मीरपुर (सिरसा) पहुँची और बाँध टूटने से उत्पन्न जलभराव की जमीनी स्थिति को समझा। इसके अलावा भी कई अन्य गांवों में पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि रिंग बाँध टूटने से खेतों में पानी भरना शुरू हो गया है और आशंका है कि शीघ्र ही जलस्तर और बढ़ेगा, जिससे फसलें पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं। इसके बाद वे गाँव केलनियाँ (सिरसा) पहुँची और जमीनी स्थिति की जानकारी ली।
सांसद ने कहा कि घग्घर नदी का रिंग बाँध टूट जाने से किसानों के खेतों में भारी मात्रा में पानी भर गया है। फसलें डूब चुकी हैं, कई घर जलमग्न हैं और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थिति इतनी गंभीर होने के बावजूद भाजपा सरकार पूरी तरह से नदारद है। प्रशासन को चाहिए कि तुरंत राहत कार्य शुरू करे और प्रभावित किसानों व परिवारों को इस भीषण संकट से बाहर निकालने की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करे। प्रशासन को चाहिए कि पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार रहे और समय रहते आवश्यक कदम उठाए, ताकि हालात नियंत्रण से बाहर न हों।
उन्होंने कहा कि बारिश व बाढ़ से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन भाजपा सरकार की बचाव कार्यों को लेकर कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही। प्रशासन को चाहिए कि तत्काल बाँध की मरम्मत एवं पानी निकासी की ठोस व्यवस्था करे, ताकि किसानों को भारी नुकसान से बचाया जा सके। उनके साथ कालांवाली के एमएलए शीशपाल केहरवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, वीरभान मेहता, राजेश चाडीवाल, संदीप नेहरा, लाल बहादुर खोवाल सहित अन्य नेता थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


