Mourning in Jhunjhunu: Car Becomes the Harbinger of Death; Three Friends Funeral Pyres Lit Together-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 22, 2026 8:02 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झुंझुनूं में मातम: काल बनकर आई कार, एक साथ उठी तीन दोस्तों की अर्थियां

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2026 5:53 PM (IST)
झुंझुनूं में मातम: काल बनकर आई कार, एक साथ उठी तीन दोस्तों की अर्थियां
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। सोनासर-धनुरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार मवेशी को बचाने के चक्कर में चार बार पलटी और खेत में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चौथा दोस्त जयपुर के एसएमएस अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। परिजनों ने बताया कि सुनील, गौरव और विजय एक भजन संध्या से लौट रहे थे। वे बाइक से निकल रहे थे, लेकिन उनके चौथे दोस्त जितेंद्र वालिया ने रात अधिक होने के कारण उन्हें बाइक से जाने से रोका। जितेंद्र ने कहा था, "रात बहुत हो गई है, बाइक से जाना सेफ नहीं है।" दोस्तों ने उसकी बात मानकर बाइक मंदिर में ही खड़ी कर दी और कार में सवार हो गए। नियति का खेल देखिए, जिस कार को सुरक्षित समझा था, वही उनके लिए काल बन गई। तीनों घरों के इकलौते सहारा थे मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों दोस्त अपने घरों में अकेले कमाने वाले थे:
विजय (35): हलवाई का काम करके बूढ़े माता-पिता और तीन छोटे भाई-बहनों का पेट पाल रहे थे।
गौरव (21): बीमार पिता की सेवा और घर का खर्च अकेले संभाल रहे थे।
सुनील (33): कर्मकांडी पंडित थे और मोहल्ले के हर धार्मिक कार्य में अग्रणी रहते थे।
शवों की स्थिति देख कांप उठी रूह
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक युवक का शव गाड़ी से 10 फीट दूर खेत में मिला। रविवार को जब विजय और सुनील की चिता एक साथ जली, तो पूरे इलाके की आंखें नम हो गईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement