Mothers with children have the joy of competition in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:25 pm
Location
Advertisement

बच्चों के साथ माताओं ने भी लिया प्रतियोगिताओं का आनन्द

khaskhabar.com : रविवार, 23 अक्टूबर 2016 11:50 AM (IST)
बच्चों के साथ माताओं ने भी लिया प्रतियोगिताओं का आनन्द
बीकानेर। अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल आर.ई.एस. में आयोजित तीन दिवसीय खेल व दीपावली महोत्सव बच्चों तथा उनकी माताओं की विभिन्न रोचक तथा ज्ञानवद्र्धक प्रतियोगिताओं तथा दीपोत्सव की शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर माताओं की म्यूजिकल चेयर, सुई-धागा पिरोने, नीबू व बोरा दौड़ तथा भारतीय संस्कृति अनुसार प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिताओं में करीब 200 से अधिक विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने बच्चों का मनोरंजन किया। प्रतिभागियों का प्रोत्साहन करने के लिए बच्चे ‘मम्मी दौड़...’ और ‘मम्मी मिल्खा, मम्मी मिल्खा...’ जैसे नारे लगा हूटिंग कर रहे थे। माताओं ने व्यक्तित्व प्रतियोगिता में जहां प्रचलित राजस्थानी व फिल्मी गीतों के मुखड़े व भजनों के साथ लघु कैटवाक कर स्वयं आनंद लिया तथा बच्चों व उपस्थित शिक्षिकाओं का मनोरंजन किया। शाला प्राचार्या वीना शर्मा ने बताया कि बच्चों की टेबल टेनिस स्पद्र्धा में सुब्रतो हर्ष, शतरंज में भारत व्यास, धीमी साइकलिंग में लीजा व मनीष, बोरा दौड़ में पुखराज व प्रियांशी अव्वल रही। खो-खो, क्रिकेट, कबड्डी आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। माताओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुबोध कंवर व मैना चांडक अव्वल रहीं। वहीं नीबू दौड़ में संतोष ढाल, सुई-धागा स्पद्र्धा में सीमा चौधरी व बोरा दौड़ में शमाकांता ने पहला स्थान प्राप्त किया।


यह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायल

यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement