Mother Language Day Celebrate in udaipur chief guest said Childrens early learning In mother tongue -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:54 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मातृभाषा में हो बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 9:04 PM (IST)
मातृभाषा में हो बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा
उदयपुर। राष्ट्र भाषा का सम्मान करना चाहिए, लेकिन बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा में ही होनी चाहिए। यह बात डॉ ज्योतिपुंज पंड्या ने कही। वे राजस्थानी मोट्यार परिषद और डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मातृभाषा के महा कवि बावजी चतुर सिंहजी, मावजी महाराज का राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यकारो में समावेश नही होना राजस्थानियों को अखरता है। मोट्यार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिवदान सिंह जोलावास ने राजस्थानी भाषा की राष्ट्रीय मान्यता की जरूरत बतलाते हुए कहा कि भाषा प्रदेश के विकास, आम जन की समझ, बेहतर शिक्षा, और सांस्कृतिक थाती को संजोने सवारने का सुदृढ़ माध्यम है।
साहित्यकार डॉ अनुश्री राठौड़ ने कहा कि मातृभाषा की महत्ता को समझाते हुए वर्ष 2008 में बांग्लादेश के प्रयासों से 21 फ़रवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित हुआ है।
डॉ राठौड़ ने कहा कि मायड़ भाषा वो जो बालक जन्म से बोले। अनुश्री ने मातृभाषा की महत्ता को परिभाषित करते हुए एक रचना प्रस्तुत की। युगधारा के लालदास पर्जन्य ने राजस्थानी भाषा को समृद्ध भाषा बतलाया।

[# आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement