Mother and daughter commit suicide due to harassment of UP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:55 pm
Location
Advertisement

उप्र : उत्पीड़न से तंग आकर मां-बेटी ने की आत्महत्या

khaskhabar.com : गुरुवार, 25 मार्च 2021 11:34 AM (IST)
उप्र : उत्पीड़न से तंग आकर मां-बेटी ने की आत्महत्या
गोंडा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक बेटी ने अपनी मां के साथ फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लड़की ने सोशल मीडिया पर अपने एक अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद यह कदम उठाया है। तरबगंज थाना अंतर्गत नागरसेन गांव में बुधवार को 40 वर्षीय मां और उनकी 22 वर्षीय बेटी का शव उनके घर के बाहर स्थित एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

खबरों के मुताबिक, लड़की की शादी दिसंबर में हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी उसे सत्यम नाम का एक लड़का परेशान करता रहता था, जो कभी लड़की का दोस्त हुआ करता था।

22 मार्च की रात को सत्यम ने लड़की के साथ अपने एक आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक करने से पहले उसके पति को भेजा।

गोंडा के एसपी शैलेश पांडे ने कहा, "सत्यम यह कहकर लड़की को परेशान करता था कि वह उसके पति को दोनों के बीच पहले रहे रिश्ते के बारे में बता देगा। उसने लड़की के साथ बदसलूकी भी की और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद वीडियो के दम पर वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा था। वह उसे अपने साथ रहने के लिए कहता था। लड़की ने जब मना कर दिया, तो उसने उसके पति को वह वीडियो भेज दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "इससे लड़की का अपने पति के साथ रिश्ता खराब हो गया और दोनों मां-बेटी काफी परेशान हो गए। दोनों दो दिन तक घर से बाहर तक नहीं निकले और बुधवार को फंदे से लटकते हुए पाए गए।"

पांडे ने कहा, सत्यम को आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement