Monsoon Reactivates in Rajasthan: Alert for Heavy Rain from September -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 9, 2026 12:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में मानसून की फिर से सक्रियता : 4 सितंबर से तेज बारिश का अलर्ट, जयपुर समेत पूर्वी हिस्सों में मेघमेहरबान

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 09:18 AM (IST)
राजस्थान में मानसून की फिर से सक्रियता : 4 सितंबर से तेज बारिश का अलर्ट, जयपुर समेत पूर्वी हिस्सों में मेघमेहरबान
पश्चिमी अंचल में गर्मी का असर जयपुर। राजस्थान में करीब एक सप्ताह से थमा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मानसून ब्रेक खत्म होने के साथ ही पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बादलों ने दस्तक दी। भरतपुर के रूपवास क्षेत्र में एक इंच से अधिक बरसात दर्ज की गई, जबकि जयपुर, धौलपुर और करौली के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने गुरुवार को जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए 4 सितंबर से राज्य में व्यापक बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बना वेलमार्क लो-प्रेशर, 4 सितंबर से बढ़ेगा असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना वेलमार्क लो-प्रेशर (कम दबाव का क्षेत्र) अगले 24 घंटों में दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंचेगा:
पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: इस सिस्टम के प्रभाव से 4 सितंबर से राज्य में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। जयपुर और भरतपुर के साथ-साथ कोटा और अजमेर संभाग में झमाझम बारिश होगी।
5 से 7 सितंबर तक चरम: कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में 5 से 7 सितंबर के दौरान तेज बारिश और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है।
बीते 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश
पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है:
भरतपुर (रूपवास): सर्वाधिक 27 मिमी (एक इंच से अधिक) बारिश रिकॉर्ड की गई।
करौली (बालघाट): 18 मिमी वर्षा दर्ज।
धौलपुर (बाड़ी): 12 मिमी बारिश।
अन्य क्षेत्र: नादौती, सैंपऊ, बसेड़ी और राजाखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में 10 मिमी से कम हल्की बारिश दर्ज की गई।
पश्चिमी राजस्थान में सुस्त मानसून, श्रीगंगानगर में पारा 39.8°C
पूर्वी राजस्थान में जहां बारिश का दौर शुरू हो रहा है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून फिलहाल कमजोर बना रहेगा। आगामी दिनों में यहां मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। बुधवार को बीकानेर संभाग में तेज धूप और उमस ने परेशान किया, जहां श्रीगंगानगर में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement