Monsoon fury in Himachal: House collapses in Dharamshala, snowfall in Lahaul-Spiti, schools closed in 9 districts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 13, 2026 10:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल में मानसून का प्रकोप: धर्मशाला में मकान ढहा, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, 9 जिलों के स्कूल बंद

khaskhabar.com: सोमवार, 25 अगस्त 2025 2:06 PM (IST)
हिमाचल में मानसून का प्रकोप: धर्मशाला में मकान ढहा, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, 9 जिलों के स्कूल बंद
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आठ जिलों—ऊना, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर, मंडी और लाहौल-स्पीति—में आज (25 अगस्त) सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। लाहौल-स्पीति के शिंकुला दर्रे में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। उधर धर्मशाला के सुधेड़ क्षेत्र में पहाड़ी पर बना तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। कांगड़ा के इंदौरा इलाके में कई घर पानी में डूब गए और खेत जलमग्न हो गए। यहां तक कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां बहने लगीं। चंबा जिले की भरमौर तहसील के सैहली पंचायत में भारी भूस्खलन से एक घर को नुकसान पहुंचा है। शिमला ISBT के पास पांजड़ी क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत की सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे इमारत को खतरा पैदा हो गया है।
लगातार बारिश से दो नेशनल हाईवे—चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-भरमौर—सहित 482 सड़कें बंद हो चुकी हैं। सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे हुए हैं, जबकि मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालु भी भरमौर में रास्ता बंद होने से अटके हुए हैं।
ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी छोड़ा गया है और प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने चंबा और कांगड़ा के लिए दोपहर 3 बजे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक प्रदेश में बरसात का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement