modi also managed the media for used said bsp leader Afzaal Ansari in amethi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 1:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी ने किया मीडिया का कामयाब इस्तेमाल: अफजाल अंसारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017 7:44 PM (IST)
मोदी ने किया मीडिया का कामयाब इस्तेमाल: अफजाल अंसारी
अमेठी। बसपा नेता एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने गुरुवार को जगदीशपुर विधानसभा में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को सम्बोधित करने पहुंचे। जहां उनके सम्बोधन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मीडिया जमकर निशाने पर रही। बात ही बात में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधे का इस्तेमाल करते हुए मीडिया पर निशाना साधा और कहा कि मीडिया का सबसे कामयाब इस्तेमाल नरेंद्र मोदी ने किया। जानें और क्या कहा इस बीएसपी नेता ने...मेट्रो से लेकर आगरा एक्सप्रेस वे बीएसपी सरकार की देन भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए श्री अंसारी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव के विकास के दावों को खोखला बताया। उन्होंने कहा कि मेट्रो अखिलेश सरकार की देन नहीं, उन्हें पता होना चाहिए कि जब दिल्ली में मेट्रो चालू की जा रही थी तब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 28 किलोमीटर मेट्रो की लाइन बिछवा दिया। सपा सरकार अब मेट्रो का विस्तार कर रही है। यही नहीं श्री अंसारी ने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा एक्सप्रेस लेन पर भी निशाना साधा और कहा कि दिल्ली से आगरा की 200 किलोमीटर सड़क का निर्माण तो बसपा शासनकाल में ही हो चुका था। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर आज प्रदेश की जनता को अपने को ठगा महसूस कर रही है, किसान जब सड़क पर गड्ढों की बात करता है तो सरकार चुप हो जाती है।
राजधानी से सटे इस जिले में नहीं हुआ विकास
मैं ये सोचता था कि गाजीपुर-बलिया की लखनऊ से दूरी 250-300 किलोमीटर की है ऐसे में यहां विकास न हो सका हो लेकिन इस जिले की सरहद तो लखनऊ से मिली है यहां विकास हुआ होगा। लेकिन आज जब हाईवे पर आया तो देखा की 5 साल गुज़र गए और सड़कों की मरम्मत तक नहीं हुई। तो विकास कहां हुआ?

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ धार्मिक कार्यक्रम पर भारी पड़े बालाओं के ठुमके]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement