MLAs Delhi Visit: Assembly Speaker Harvinder Kalyan Arrives in New Delhi to Review Preparations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 10:57 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायकों का दिल्ली दौराः विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 दिसम्बर 2025 7:51 PM (IST)
विधायकों का दिल्ली दौराः विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा
चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में बुधवार को हरियाणा के विधायक लोकसभा की कार्यवाही देखेंगे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्री भी शामिल रहेंगे। विधायकों के दौरे से पहले मंगलवार को हरियाणा विधान सभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वे लोक सभा भी गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरिवन्द्र कल्याण ने बताया कि विधायक संसद की कार्यवाही देखने के साथ-साथ नए-पुराने संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरे को लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अनेक मंत्रियों व विधायकों से बातचीत की है। उन्होंने इस दौरे को लेकर उत्साह दिखाया है। उम्मीद है कि इस दौरे में हरियाणा विधान सभा के ज्यादातर जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें से कुछ विधायक आज ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरे से संसदीय कार्यप्रणाली को निकट से देखने का मौका मिलेगा, जो सभी के लिए बेहद उपयोगी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement