mla initiatives: brilliant daughters took their first flight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:30 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक की पहल : होनहार दो बेटियों ने पहली बार भरी उड़ान

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 7:45 PM (IST)
विधायक की पहल : होनहार दो बेटियों ने पहली बार भरी उड़ान
उदयपुर। राजस्थान में यह पहला मौका है कि एक विधायक ने बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए हवाई यात्रा करवाई है। कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने अनूठी पहल शुरू की है। इसी के तहत ढीकली गांव निवासी प्रतिभावान दो छात्राओं ने बुधवार को ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के साथ उदयपुर से हवाई उड़ान भरी। इस यात्रा कार्यक्रम में छात्राओं की जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से मुलाकात करवाई जाएगी। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा इन होनहार छात्राओं को लेकर बुधवार को उदयपुर से वायुमार्ग से जयपुर रवाना हुए। दोनों ही छात्राओ ने पहले कभी हवाई यात्रा नहीं की थी, इसलिए पहली हवाई यात्रा से दोनों छात्राएं बेहद खुश नजर आईं। हवाई यात्रा करने वाली मॉडल पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल, ढीकली, उदयपुर की कुसुम खराड़ी ने कक्षा 12 में 82.60 प्रतिशत और पुष्पा मीणा ने कक्षा 10 में 80.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। बैठक में किया था निर्णय उल्लेखनीय है कि छात्रावास प्रवेश एवं प्रबंध सलाहकार समिति की पिछले दिनों हुई बैठक में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने यह अनूठा निर्णय किया था। इसके तहत बोर्ड परीक्षा 80 प्रतिशत से उत्तीर्ण करने वाली जनजाति छात्राओं को 31 अगस्त को विमान से जयपुर भ्रमण कराने की घोषणा की गई। इसी घोषणा के तहत विधायक बुधवार को दोनों छात्राओं को वायुमार्ग से उदयपुर से जयपुर लेकर गए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement