Advertisement
हिमाचल प्रदेश के गरीबों को आशियाना मिलने पर विधायक ने जताई खुशी

उन्होंने कहा कि इसके पहले सिरमौर जिले के हजारों परिवार झोपड़ियों में रहने रहने को मजबूर थे। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से उन लोगों को सपनों का घर मिल गया है। झोपड़ियों में रह रहे लोगों को बरसात के दिनों में पानी टपकने से भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। साथ ही कच्चा मकान होने की वजह से उसके गिरने का खतरा बन रहा था। सांप, बिच्छू व अन्य कीड़े-मकोड़े कच्चे आवास में छिप जाते हैं। ऐसे में अनहोनी की आशंका बनी रहती है। लोग घुट-घुट कर जीने को मजबूर थे। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें उनके सपनों का घर मिल गया।
बता दें, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को आवास देने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिलों में सर्वे किया जा रहा है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार लाभार्थियों को तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये की धनराशि मकान बनाने के लिए देती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरमौर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


